शिमला। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय में फिलिप्स के सहयोग से छात्रों के लिए घर का काम सबका काम विषय पर इंटरेक्टिव कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शैरन नंदा ने किया। कार्यशाला में कंपनी के प्रतिनिधियों ने कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के छात्रों और शिक्षकों के साथ घरेलू जिम्मेदारियों, लैंगिक समानता और परिवार में सहभागिता जैसे विषयों पर संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और घर के कामों को केवल मदद नहीं बल्कि जिम्मेदारी के रूप में समझने की आवश्यकता पर विचार साझा किए। विद्यालय प्रबंधन ने इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। संवाद