शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में वीरवार को अपना विद्यालय–द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। नए बैग मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य सारिका ने बताया कि स्कूल में 147 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल संपूर्ण सिंह, राजकुमार वर्मा, साई इलेक्ट्रिकल्स और शशिकांत द्वारा की गई है। इन सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम के तहत जीएसएसएस सरोग को गोद लिया है। वर्ष 2025 में भी उन्होंने स्कूल को 11 कंप्यूटर उपलब्ध करवाकर स्कूल में एआई लैब स्थापित करने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि वीरवार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना के कमांडर बलबीर जसवाल और अरुण लेखा जसवाल उपस्थित रहे। संवाद