शिमला। जेसीबी स्कूल न्यू शिमला में शनिवार को बैग फ्री डे पर नर्सरी और केजी के बच्चों को अच्छी आदतों पर आधारित कार्टून फिल्म दिखाई गई। इसका उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ नैतिक शिक्षा देना था। प्रधानाचार्य रेखा बाली ने बताया कि कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता कक्षा अनुसार आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अकाशिया हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डेफोडिल हाउस दूसरे और कमैलिया हाउस तीसरे स्थान पर रहा। बिगोनिया हाउस को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। अंत में प्रधानाचार्य रेखा बाली ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद