शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 10 से 13 जून तक जिला स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिला भर के करीब 150 से 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। एसोसिएशन के जिला सचिव विजय धौहटा ने बताया कि खेल परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-15 की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों में सिंगल और डबल्स की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अंडर-11 में 500 रुपये और इससे ऊपर की स्पर्धाओं के लिए 750 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी एंट्री फीस जमा करा सकते हैं। संवाद