शिमला। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोघी बैरियर पर बादल टिटला को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त को पुलिस चौकी शोघी की टीम एनएच-5 पर गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान होशियारपुर से शिमला आ रही एक निजी बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सवार कोटखाई निवासी बादल टिटला से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज में मामला दर्ज किया है। संवाद