फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और सताएगा मौसम

Sun, 06 Apr 2014 09:30 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मौसम की आंखमिचौली का खेल अभी जारी रहेगा। सोमवार और मंगलवार को ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की अधिक सक्रियता के चलते मौसम में यह अस्थिरता आ रही है। रविवार को मनाली और केलांग की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है।

उन्होंने बताया कि बुधवार 9 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। 12 अप्रैल को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्र में फिर से बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम का यह मिजाज सेब, बादाम और आड़ू की फसलों के लिए लाभकारी नहीं है।
विज्ञापन


रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 13.1, सुंदरनगर 9.4, भुंतर 8.0, कल्पा 4.0, धर्मशाला 11.4, ऊना 11.5, नाहन 16.4, केलांग -0.9, पालमपुर 17.3, डलहौजी 10.6, सोलन 12.5, चंबा 9.4, मनाली 4.2, कांगड़ा 12.0 बिलासपुर 11.6 और मंडी का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें