फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Balak Nath Temple: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- रोपवे से जुड़ेगा बाबा बालकनाथ मंदिर, 65 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 21 Jul 2024 11:15 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर रोपवे से जुड़ेगा। रोपवे के निर्माण पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि... पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला हमीरपुर स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर रोपवे से जुड़ेगा। रोपवे के निर्माण पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। शनिवार को शिमला में जारी बयान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने बाबा बालकनाथ मंदिर के बुनियादी ढांचे को स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया है। इसके स्तरोन्नयन से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 0.52 किलोमीटर क्षेत्र में बनने वाला रोपवे मंदिर को टैक्सी पार्किंग से जोड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित है और महत्वपूर्ण पावन अवसरों पर यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है। इस कारण लाखों श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यहां का शांत वातावरण धार्मिक उत्साह के साथ मिलकर इस मंदिर को पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों का पसंदीदा गंतव्य बनाता है। वर्तमान में यहां टैक्सी पार्किंग से मंदिर तक पहुंचने के लिए एक ही सड़क है, लेकिन रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को यात्रा करने का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।

'जल क्रीड़ा और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों पर फोकस'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी तथा पर्यटन को बढ़ावा देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, क्योंकि प्रदेश के हजारों परिवार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। धार्मिक पर्यटन के अलावा प्रदेश सरकार साहसिक पर्यटन के लिए प्रमुख जलाशयों में जल क्रीड़ा और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों पर भी जोर दे रही है। सरकार ने राज्य में भविष्य में प्रतिवर्ष आगंतुकों की संख्या को पांच करोड़ तक करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे बनाने की प्रदेश सरकार की परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी भी सृदृढ़ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें