वहीं, युवती का छोटा भाई विकास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नवाही में जमा एक में पढ़ता है। छात्रा के परिजनों के अनुसार वह सामान्य रूप से अपना हर काम कर रही थी और शाम को स्कूल में छुट्टी होने के बाद उसने अपने भाई को खाना खिलाया और खेलने भेज दिया।
शाम के करीब 7 बजे जब उसका भाई वापस आया और उसने अपनी बहन को आवाज दी। लेकिन, कोई उत्तर न आने के कारण वह घर की ऊपरी मंजिल पर गया और देखा कि उसकी बहन कमरे के ऊपर लगे लोहे की गाडर से अपना दुपट्टा बांधकर लटकी हुई थी और नीचे की ओर झूल रही थी। यह देखकर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
उसके रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और छात्रा को पंखे से दुपट्टा काटकर उतारा और उसी समय उसकी मां भी घर पहुंच गई। इसके बाद लोग लड़की को लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और घटना के बारे में पुलिस
को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।