हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-फार्मेसी (एलोपैथी) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बी फार्मेसी के अंतिम सेमेस्टर में 942 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 858 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-फार्मेसी (एलोपैथी) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बी फार्मेसी के अंतिम सेमेस्टर में 942 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 858 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए हैं। 84 अभ्यर्थियों को रीअपीयर आई है। बी फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर की रीअपीयर की परीक्षा में 24 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 13 उतीर्ण हुए हैं। बी-फार्मेसी 2019 से 2023 के सत्र में टॉप तीन स्थानों में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रक्कड़ की कनिका कौशल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे स्थान पर हाइपर कॉलेज नादौन की प्रियंका धीमान रहीं। तीसरा स्थान एचआईपी कालाअंब की निष्ठा ने हासिल किया। बी-फार्मेसी (आयुर्वेद) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है। बी-फार्मेसी (आयुर्वेद) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 28 विद्यार्थियों ने दी थी, इसमें 27 विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि बी-फार्मेसी (एलोपैथी-आयुर्वेद) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है।
जमा दो की मेरिट आधार पर काउंसलिंग तिथि जारी
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय व संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश लेने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने जमा दो की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग दो -तीन अगस्त को होगी। दो अगस्त को एससी, एसटी व ओबीसी मुख्य और उप श्रेणियों की काउंसलिंग होगी, जबकि तीन अगस्त को सामान्य वर्ग व सामान्य वर्ग की उप श्रेणियों की काउंसलिंग होगी।