फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: होर्डिंग्स लगाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेगी सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्वास एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अनिल गोयल की अध्यक्षता में एआईजी टीटीआर विनोद कुमार से मिला। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर वाहनों की गति तय की जाए। निर्धारित गति से ज्यादा तेज गाड़ी चलाने पर चालान काटा जाए। इसके लिए जगह-जगह कैमरे लगाए जाने चाहिए। पिछले काफी समय से प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। इनमें तेज रफ्तार मुख्य कारण रहा है। कहा कि सोसायटी पुलिस की मदद करेगी। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस को 100 होर्डिंग्स दिए जाएंगे जिनमें लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें