शिमला। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत बल्देयां के कमाल्टू में उचित मूल्य की दुकान खुलेगी। विभाग की ओर से इस बाबत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार, संस्था, ग्राम पंचायत व सहकारी सभा emerginghimachal.hp.gov.in/sso/investor/register पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक है। इसके अलावा अन्य प्रपत्रों को भी जमा करना होगा। अगर अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।