फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नशे के खिलाफ रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के संजौली से नवबहार तक शनिवार को नगर निगम और यूथ इनलाइटमेंट सोसायटी की ओर से एंटी ड्रग रैली और सफाई अभियान चलाया। संजौली बाजार से नवबहार के लिए सुबह 11:00 बजे के करीब एंट्री ड्रग रैली निकाली। महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल ने रैली की अगुवाई की। रैली में शामिल सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने नशे के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं को नशे से दूर खेलों और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और पॉजिटिव विचारों की ओर ध्यान देना चाहिए। रैली के नवबहार पहुंचने के बाद छह टीमें बनाई गईं जिन्होंने संजौली, नवबहार और छोटा शिमला की पहाड़ियों पर फैले कूड़े के ढेर को हटाया। यहां आने वाले सैलानियों को भी स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर संजौली वार्ड की पाषर्द ममता चंदेल और इंजनघर वार्ड के अंकुश वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें