शिमला। मॉडर्न नर्सिंग एवं बीएड कॉलेज अन्नाडेल में सोमवार को स्तन कैंसर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। आईजीएमसी की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मृणालिनी उपाध्याय ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डियर यू एप की जानकारी दी। डॉ. उपाध्याय ने छात्राओं को स्तन कैंसर के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच, स्व-परीक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। यह सत्र रोटरी क्लब शिमला के पिंक रिबन प्रोजेक्ट के तहत रोटरी पार्टनर्स ने आयोजित किया। जागरूकता सत्र में नर्सिंग और बीएड की 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रोटरी पार्टनर्स अंकिता बंबा, मोनिका कपूर एवं सुरुचि बंबा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संवाद