फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैंसर की पहचान और रोकथाम को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। हर दिन सेहत अभियान के तहत कैंसर की पहचान और रोकथाम की जानकारी दी गई। रेडियोथैरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर की पहचान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह इस बीमारी के लक्षणों की पहचान की जा सकती है, ताकि महिलाएं तुरंत उपचार शुरू करवा सकें। रेडियोथैरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सहायक प्रो. डॉ. अमित सचदेवा की ओर से लिखी मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और सही इलाज की जानकारी दी गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल राव ने बताया कि जागरुकता ही कैंसर के बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें