फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चियोग स्कूल में तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने की। भाषण और कविता प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में पलक और वरिष्ठ वर्ग में अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में श्वेता और वरिष्ठ वर्ग में प्रेरणा पहले स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाली कैंसर जैसी भयानक बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें