फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रैली के माध्यम से टीबी रोग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को अन्नाडेल स्वास्थ्य केंद्र में टीबी रोग के प्रति जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों ने टीबी के मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार का वितरण भी किया। रैली स्वास्थ्य केंद्र से लेकर अन्नाडेल चौक तक निकाली गई। इस दौरान टीबी, सर्वाइकल कैंसर और नशा न करने का संदेश दिया गया। रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम सदरेट ने बताया कि उनकी सोसायटी समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र अन्नाडेल की डॉ. मधु और विद्यालय की अध्यापिका माला थापा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें