फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Tue, 25 Sep 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने हिमाचल के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। संगठन के हिम एवं अवधाव अध्ययन संस्थान ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 3500 मीटर से ऊपर के इलाकों में हुए भारी हिमपात हुआ है।

विज्ञापन


इसके चलते चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर हिमस्खलन के लिहाज से येलो स्टेज की चेतावनी जारी की गई है। संस्थान की ओर से सुझाव दिया गया है कि इन जिलों में फिलहाल हिमस्खलन क्षेत्र खासकर मनाली लेह मार्ग में वाहन या पैदल सफर न करें।

रक्षा मंत्रालय के संस्थान की चेतावनी के बाद प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित जिलों को चेतावनी भेजकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। विशेष सचिव आपदा प्रबंधन डीसी राणा ने बताया कि जिलों को कहा गया है कि वह ऐसे क्षेत्रों में वाहन से या पैदल लोगों को न जाने दे। साथ ही उन क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें