फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Wed, 06 Feb 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में छह और सात फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना को देखते हुए सरकार ने भी चेतावनी जारी कर दी है। सासे (मनाली) द्वारा चंबा जिले के विभिन्न हिस्सों, लाहौल स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू में हिमस्खलन की चेतावनी के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों और आम लोगों को चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी व एहतियात बरतें। उन्हें बचाव दलों को तैयार रखने और ऐसे स्थानों पर जहां हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, ऐसे स्थानों पर जाने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की सलाह

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की सलाह देने को कहा गया है। सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम की चेतावनी देने के लिए निर्देशित किया गया है।

संबंधित विभागों से कहा गया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों पर कड़ी निगरानी रखें। संभावित हिमस्खलन रास्तों पर या उनके आसपास की असुरक्षित बस्तियों को खाली करने की योजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह दी गई है। विभागों को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के फोन नंबर 1070 से संपर्क में रहने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें