फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Thu, 07 Feb 2019 05:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सासे मनाली की ओर से हिमाचल के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। चंबा जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ लाहौल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू में हिमस्खलन के पूर्वानुमान पर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों और आम लोगों को चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


सासे ने सायं 7 फरवरी, 2019 और 8 फरवरी 2019 को इन जिलों में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में की निगरानी करें और एहतियात बरतें।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की सलाह

उन्हें बचाव दलों को तैयार रखने और ऐसे स्थानों पर जहां हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, जाने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की सलाह देने को कहा। सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम की चेतावनी देने के लिए निर्देशित किया गया है।

संबंधित विभागों से कहा गया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों की निगरानी रखें और संभावित हिमस्खलन रास्तों पर या उनके आसपास की असुरक्षित बस्तियों को खाली करने की योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि विभागों को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी)-1070 पर संपर्क करने या किसी भी स्थिति में ईमेल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें