सासे मनाली की ओर से हिमाचल के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। चंबा जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ लाहौल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू में हिमस्खलन के पूर्वानुमान पर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों और आम लोगों को चेतावनी जारी की है।
सासे ने सायं 7 फरवरी, 2019 और 8 फरवरी 2019 को इन जिलों में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में की निगरानी करें और एहतियात बरतें।