फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avalanche in Lahaul: लाहौल के कोलंग और ठोलंग में हुआ हिमस्खलन

Wed, 25 Jan 2023 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)

सार

मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सासे) ने कुल्लू, किन्नौर, शिमला, चंबा और लाहौल-स्पीति के 24 जगहों पर हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
लाहौल में हिमस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में दो दिन से जमकर बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई है। लाहौल घाटी में बर्फबारी के साथ ही पहाड़ियों से जगह-जगह हिमस्खलन का गिरना शुरू हो गया है। बुधवार को कोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से सुबह करीब 10:30 बजे पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। वहीं, दोपहर बाद ठोलंग गांव के वामतट की पहाड़ी से फिर हिमस्खलन हुआ है।

विज्ञापन




ठोलंग में पिछले सप्ताह भी इसी जगह पर हिमस्खलन हुआ था। अब दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हिमस्खलन से किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हिमस्खलन से उठा बवंडर सात मिनट रहा और कोलंग और तिनो गांव तक पहुंच गया। कोलंग गांव के तंजिन छोपेल ने इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद किया है। वहीं, जिला के अन्य हिस्सों में भी हिमस्खलन की सूचनाएं है।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने घाटी के लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से इधर-उधर न निकलें। उधर, मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सासे) ने कुल्लू, किन्नौर, शिमला, चंबा और लाहौल-स्पीति के 24 जगहों पर हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि पर्यटक और आमजन संवेदनशील इलाकों की ओर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें