लाहौल-स्पीति के गोंधला के पास रविवार सुबह भ्रेंडनाला में हिमखंड आ गिरा। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार रात बारालाचा समेत कई इलाकों में 150 सेमी तक ताजा बर्फबारी के चलते मनाली-लेह सामरिक मार्ग करीब एक सप्ताह तक यातायात के लिए बंद हो गया है।
लाहौल-स्पीति के गोंधला के पास रविवार सुबह भ्रेंडनाला में हिमखंड आ गिरा। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर, शनिवार रात बारालाचा समेत कई इलाकों में 150 सेमी तक ताजा बर्फबारी के चलते मनाली-लेह सामरिक मार्ग करीब एक सप्ताह तक यातायात के लिए बंद हो गया है। इसकी पुष्टि लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने की।
विज्ञापन
हालांकि ताजा बर्फबारी से पहले ही केलिंग सराय, बारालाचा, जिंगजिंगबार और सरचू में फंसे सैकड़ों लोग रेस्क्यू कर लिए हैं। वहीं, लेह जाने वाले सब्जी और अन्य सामान से भरे करीब 150 मालवाहक वाहन अभी भी दारचा में फंसे हैं, जिन्हें जिला प्रशासन भोजन मुहैया करवा रहा है।
अटल टनल के दोनों पोर्टल पर बर्फबारी के चलते लाहौल जा रही एक निगम की बस को वापस कुल्लू आना पड़ा और सवारियों को फोर बाई फोर वाहनों से घर भेजा गया। उधर, ठियाग उपमंडल के मुंडू गांव में बिजली गिरने से मेहर सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गोशाला में बंधे दो मवेशी भी चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई।