फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑकलैंड स्कूल में बच्चे बोले ‘जल है तो कल है’

Sat, 27 Sep 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर ब्वॉयज में शुक्रवार को जूनियर वर्ग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार की प्रधानाचार्य कामना बेरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। निदेशिका प्रधानाचार्य ऑकलैंड हाउस स्कूल सुनीता जॉन भी मौजूद रहीं।

इससे पूर्व दीप जलाकर करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

छात्रों ने शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक ‘जल है तो कल है’ के माध्यम से पानी का महत्व बताया वहीं ‘चंदा सूरज’ नृत्य से सर्वधर्म सद भावना का संदेश दिया।

बच्चों ने अंग्रेजी नाटक, पंजाबी, हिमाचली तथा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन


ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर ब्वॉयज के प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए उन्हें श्ााॅल
और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें