फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पाक-कला स्पर्धा में ऑकलैंड हाउस स्कूल की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएमवी में उड़ी हिमाचली व्यंजनों की खुशबू
विज्ञापन


एडल्ट शेफ वर्ग में आरकेएमवी की श्रेया प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हिमाचली व्यंजनों पर आधारित पाक-कला और रेसिपी रील प्रतियोगिता करवाई गई। अपना हिमाचल पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में छह शिक्षण संस्थानों के करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आयोजन गृह विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यटन, बीवॉक तथा रेंजर्स एंड रोवर्स विभागों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।पाक-कला प्रतियोगिता में यंग शेफ और एडल्ट शेफ दो श्रेणियां रखी गईं। यंग शेफ वर्ग में ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स ने पहला, सेंट एडवर्ड स्कूल ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार ने तीसरा स्थान हासिल किया। एडल्ट शेफ वर्ग में आरकेएमवी की श्रेया प्रथम रहीं जबकि आईएचएम कुफरी ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मूल्यांकन खाद्य विशेषज्ञ एवं लेखिका मीनाक्षी कंवर और शेफ सूरज सूद ने किया। समापन पर प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक हिमाचली व्यंजन प्रदेश के इतिहास, स्थानीय ज्ञान और जीवनशैली से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





रेसिपी रील स्पर्धा में सेंट एडवर्ड्स के उदयवीर प्रथम
रेसिपी रील मेकिंग प्रतियोगिता में सेंट एडवर्ड्स स्कूल के उदयवीर ने पहला स्थान हासिल किया। आरकेएमवी की सुवृति दूसरे और आईएचएम कुफरी के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में आईएचएम कुफरी, एपीजी विश्वविद्यालय, ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार, सेंट एडवर्ड्स स्कूल और आरकेएमवी ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें