फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा जोश, सपनों को उड़ान देने पहुंचे होनहार

विज्ञापन
शिमला के लाल पानी स्कूल में  अमर उजाला आयोजित परिक्षा में उपस्थित छात्र ।फोटो संवाद
विज्ञापन
राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय लालपानी में हुई परीक्षा
विज्ञापन

नौंवी से 12वीं कक्षा तक के 70 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय लालपानी में आयोजित की गई। सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक चली परीक्षा में जिलाभर के 70 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। अभिभावकों के साथ कई छात्र सुबह 9:00 बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। इनमें कई छात्र ऐसे भी थे जो दूसरी बार परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 9वीं कक्षा के 7, 10वीं के 14, 11वीं के 29 और 12वीं के 20 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में शिमला शहर के स्कूलों के अलावा चियोग, बायचड़ी, टियाली, सुन्नी, शिमला ग्रामीण जैसे दूरदराज क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। परीक्षा के संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन सोनी और स्टाफ ने भी सक्रिय सहयोग दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ग्रामीण और सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है जो उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती है। विद्यार्थियों ने कहा कि यह छात्रवृत्ति उनके सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करती है। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और व्यवस्था का स्तर सराहनीय रहा।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी
अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की परीक्षा से बच्चों को न सिर्फ छात्रवृत्ति जीतने का मौका मिलता है बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छा अनुभव प्राप्त होता है। चियोग से आए सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने पहली बार यह परीक्षा दी। कहा कि अगले साल दूसरी बेटी भी इस परीक्षा की तैयारी करेगी।
परिचर्चा
पहली बार दी परीक्षा, अच्छा रहा अनुभव : देव्यांश
पहली बार यह परीक्षा दी। मेरे स्कूल से कई और छात्र भी यह परीक्षा देने पहुंचे। दीदी के साथ सुबह ही शिमला पहुंच गया था। परीक्षा का अनुभव अच्छा रहा। -देव्यांश शर्मा, छात्र, नौंवी कक्षा, टियाली स्कूल
विज्ञापन

दूसरी बार दी परीक्षा : पल्लवी
दूसरी बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। पिछली बार भी परीक्षा दी थी। इस बार दोगुनी तैयारी कर परीक्षा दी है। उम्मीद है कि इस बार अच्छे नंबर आएंगे। -पल्लवी, छात्रा 11वीं कक्षा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा
प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी : जागृति
दूसरी बार यह परीक्षा दी। स्कूल से कई छात्राएं यह परीक्षा देने के लिए आईं। इस परीक्षा से आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी हो रही है।
-जागृत्ति, छात्रा 11वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा
एक दिन पहले पहुंच गई थी शिमला : काजल
एक दिन पहले ही इस परीक्षा के लिए शिमला पहुंच गई थी। अपनी दीदी के साथ शिमला आई। पिछले साल भी यह परीक्षा दी थी। इस तरह की परीक्षाएं देना अच्छा लगता है।
-काजल, छात्रा 12वीं कक्षा, नेरवा
पहली बार दी परीक्षा : कसक
पहली बार यह परीक्षा दी है। इसका अनुभव अच्छा रहा। इससे 12वीं के बाद होने वाली प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी अच्छा अनुभव मिला।
-कसक वर्मा, छात्रा 12वीं, सुन्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें