शिमला। राजधानी के शिक्षा खंड शिमला-3 में शिक्षा उपनिदेशिका निशा भलूनी की अध्यक्षता में मासिक बैठक वीरवार को हुई। बैठक में शिक्षा खंड शिमला के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में वीएसके पोर्टल पर प्रतिदिन अध्यापकों और विद्यार्थियों की हाजिरी लगाने, रिसोर्स शेयरिंग, पीने के पानी की टंकियों की सफाई करना, मिड-डे मील और स्कूलों के नियमित निरीक्षण की वकालत की गई। संवाद