फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस के हर प्रदर्शन में पार्षदों का पहुंचना अनिवार्य, कमेटियां बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा, वार्ड कमेटियों के गठन में पार्षदों की रहेगी अहम भूमिका
विज्ञापन

वार्डों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (शहरी) की अहम बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, वार्डों में कमेटियों के गठन करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित सभी आंदोलनों, रैलियों और प्रदर्शनों में पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, कांग्रेस पार्षदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वार्ड कमेटियों के गठन और आगामी कार्यक्रमों में पार्षदों की सक्रिय भूमिका पर रणनीतिक फैसले लिए हैं। तय हुआ कि शिमला शहरी के सभी वार्डों में कमेटियों का गठन स्थानीय पार्षदों की देखरेख में होगा। पार्षदों को अपने वार्डों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। वार्ड कमेटियों के गठन के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की है। इस कार्य को समय पर पूरा करने की सीधी जवाबदेही संबंधित वार्ड के पार्षद की होगी। पार्षदों को राज्य सरकार और संगठन के कार्यक्रमों में अपने वार्ड से अधिक से अधिक लोग और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव के लिए तैयारियों का आह्वान
बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से फील्ड में डटने को कहा गया। जिलाध्यक्ष ने विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए पार्षदों को जनता के बीच समन्वय बढ़ाने को कहा। जिला कांग्रेस शिमला शहरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के निर्देशों के अनुसार संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें