शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक कसुम्पटी की कार्यकारिणी का विस्तार कर आत्मा राम शर्मा को अध्यक्ष, गुलाब ठाकुर को मुख्य सलाहकार, रमेश कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखदेव शर्मा को महासचिव और घनश्याम को वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और 15 प्रतिशत डीए देने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी ब्लॉक में जनजागरण अभियान चलाकर सभी पेंशनरों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा और उन्हें पेंशनरों से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ब्लॉक समिति प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त संघर्ष समिति को पूरा सहयोग देगी। संवाद