फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्पिरेशनल जिलों में खुलेंगी अत्याधुनिक अटल टिंकरिंग लैब

Sat, 02 Feb 2019 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के युवाओं में छिपी प्रतिभा को अब नए पंख लगेंगे। नीति आयोग बजट जारी कर एस्पिरेशनल जिलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करेगा। अत्याधुनिक अटल टिंकरिंग लैब में प्रतिभावान युवा विभिन्न आविष्कार और प्रयोग कर पाएंगे। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल जिलों के स्कूलों से अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने को प्रस्ताव मांगे हैं।

विज्ञापन


चंबा जिले से पांचों विस क्षेत्रों से एक-एक विद्यालय की सूची नीति आयोग को भेजी गई है। स्कूलों का चयन करने के उपरांत दस लाख से साइंस लेबोरेटरी निर्माण सहित उपकरण खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। भारत सरकार और नीति आयोग ने इनोवेशनल मिशन (एआईएम) के तहत देश के एस्पिरेशनल जिलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है।

इनके निर्माण स्कूलों में करवाया जाएगा। इनके लिए नीति आयोग ग्रांट इन एड देगा। सूत्रों के अनुसार अटल टिंकरिंग लैब निर्माण को दस लाख की राशि दी जाएगी। स्कूल में शिक्षक और इंटरनेट सुविधा होगी, वहीं अटल टिंकरिंग लैब स्थापित होंगी।
विज्ञापन


चंबा से इन स्कूलों की सूची भेजी 
विस क्षेत्र चंबा से रावमापा कीड़ी, डलहौजी विस क्षेत्र से रावमापा डियूर, विस क्षेत्र चुराह से रावमापा झझाकोठी, विस क्षेत्र भरमौर से रावमापा छतराड़ी, विस क्षेत्र भटियात से रावमापा अवांह की सूची टिंकरिंग लैब के लिए भेजी गई है।

एडीसी चंबा हेमराज बैरवा ने बताया कि नीति आयोग देश के एस्पिरेशनल जिलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करेगा। चंबा जिले से पांच विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक स्कूल का नाम नीति आयोग को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें