शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद वीरवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनकी सेवानिवृत्ति पर विवि सभागार में विदाई समारोह हुआ। इसमें विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने राजेंद्र ठाकुर को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शुरू हो रहे पारिवारिक और सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. हरी मोहन, निदेशक सीडीओई प्रो. प्रदीप कुमार, वित्त अधिकारी पीसी जसवाल, पुस्तकालय इंचार्ज डॉ. महेंद्र, कार्यकारिणी परिषद् सदस्य सुनील दत्त और कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे। ब्यूरो