फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बाहरी राज्यों के 60 चिट्टा तस्करों की संपत्तियां भी होंगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सकलूसिव
विज्ञापन


पुलिस ने छह माह में पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों के तस्करों को किया है गिरफ्तार
युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर खरीदी हैं लाखों की गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के युवाओं को सफेद जहर (चिट्टा) पहुंचाकर उनकी जिंदगी बर्बाद करने वाले दूसरे राज्यों के तस्करों पर भी पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसके तहत ऐसे लोगों की नशे से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशा तस्करों ने चिट्टे की तस्करी के जरिये लाखों रुपये की कमाई की है। बैंक खातों की जांच में नशे का तस्करों और पैडलरों के बीच लाखों रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। इसे देखते हुए अब शिमला पुलिस इन अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ वित्तीय जांच के माध्यम से कार्रवाई करेगी। शिमला पुलिस ने इस साल नशा तस्करी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत 60 से अधिक मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ज्यादातर तस्कर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े हैं। इसके अलावा पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों की बैकवर्ड लिंकेज के दौरान 46 अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस इस साल 7 मामलों में 4.29 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। इसमें ज्यादातर ऐसे तस्कर शामिल हैं, जिनका संबंध जिला शिमला से है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस लग्जरी गाड़ियों, गहनों, फ्लैट, भवन और प्लॉट को कब्जे में ले चुकी है।


पंजाब से हो रही सबसे अधिक तस्करी
शिमला में दर्ज एनडीपीएस मामलों की जांच में सामने आया है कि जिला शिमला में पंजाब से सबसे अधिक चिट्टे की तस्करी हो रही है। पंजाब से नशा विभिन्न रूटों के माध्यम से जिले के अलग-अलग इलाकों में पहुंच रहा है। यही वजह है कि नशा तस्करी के मामलों में 80 फीसदी से अधिक मुख्य सप्लायर पंजाब से जुड़े हैं। इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई अन्य राज्यों के आरोपी भी नशा तस्करी के इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं।
विज्ञापन


कोट
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दूसरे राज्यों से नशा तस्करी का नेटवर्क चलाने वालों की भी नशे से अर्जित संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इसको लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिला शिमला के युवाओं को इस जानलेवा नशे से बचाना है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें