फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंडी के लिए 4210.20 करोड़ के ऋण क्षमता का आकलन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से मंडी जिले में साल 2025-26 के लिए करीब 4210.20 करोड़ रुपये के ऋण क्षमता का आकलन किया है। इसमें कृषि क्षेत्र में 2240.67 करोड़, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम में 1414.80 करोड़ और अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 554.73 करोड़ की ऋण क्षमता आंकी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नाबार्ड की ओर से तैयार 2025-26 के लिए संभावित लिंक्ड क्रेडिट प्लान लांच किया। उपायुक्त ने सभी बैंकों और विभाग प्रमुखों से सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।
जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश वर्मा ने बताया कि वर्ष मंडी जिले में प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण क्षमता में पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 12.03 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, हिमाचल ग्रामीण बैंक तथा अन्य बैंकों के मुख्य अग्रणी प्रबंधक उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें