फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 13 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट

Fri, 25 Nov 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 13 दिसंबर से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह साढे़ दस बजेे परीक्षा शुरू होगी। तीन घंटे की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2023 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।

विज्ञापन


डेटशीट
दिनांक            कक्षा पहली       दूसरी            चौथी       
13 दिसंबर        गणित              अंग्रेजी            अंग्रेजी
14 दिसंबर        हिंदी                हिंदी               पर्यावरण
विज्ञापन

15 दिसंबर       अंग्रेजी              गणित             हिंदी
16 दिसंबर        ....                   ....                गणित
विज्ञापन


डेटशीट        छठी कक्षा          सातवीं
13 दिसंबर     गणित                  अंग्रेजी
14 दिसंबर      ड्राइंग                  योग/संस्कृति
15 दिसंबर      हिंदी                   सोशल साइंस
16 दिसंबर      संस्कृत                ड्राइंग
17 दिसंबर      साइंस                  हिंदी
19 दिसंबर      अंग्रेजी                  गणित    
20 दिसंबर      योग/संस्कृति          संस्कृत
21 दिसंबर      सोशल साइंस         साइंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें