फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विधानसभा सचिव की गाड़ी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के तारादेवी में सृष्टि माता मंदिर के पास शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इनमें से एक विधानसभा के सचिव की गाड़ी थी और दूसरी गाड़ी पंजाब नंबर की थी। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे यह दुर्घटना हुई। विधानसभा सचिव अपनी गाड़ी से शिमला की ओर आ रहे थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की है। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात जाम भी लगा रहा। बाद में पुलिस की मदद से सड़क को बहाल कर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें