फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर 1250 किया: विपिन परमार

Sun, 08 Jul 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ा दिया है।  स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने न केवल आशा कार्यकर्ताओं को प्रदेश बजट से एक हजार रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन सुनिश्चित बनाया, बल्कि इस राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार आशा यानी मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम को प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय

स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ प्रदेश तथा केंद्र प्रायोजित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाना है, ताकि इन कार्यक्रमों से लोग लाभान्वित हो सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7829 आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में दे रही योगदान

परमार ने कहा कि प्रदेश में घर-द्वार गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में वर्तमान में 7829 आशा कार्यकर्ता अपना योगदान दे रही हैं। सरकार की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आशा कार्यकर्ता प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिनमें किशोर स्वास्थ्य, गैर संक्रमणीय रोग तथा रोग नियंत्रण कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में विशेष योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से कार्य निष्पादन पर मानदेय दिया जा रहा है। पूर्व सरकार की तरफ से हालांकि आशा कार्यकर्ताओं को एक हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की गई थी, परंतु इस पर अमलीजामा नहीं पहनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें