फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आर्यन चौहान मिस्टर और कोमल बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में विदाई समारोह सयोनारा का आयोजन
विज्ञापन

समारोह में रैंपवॉक कर छात्राओं ने बटोरी वाहवाही
हर्षिता को मिला आकर्षक व्यक्तित्व का टाइटल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह सायोनारा 2026 का आयोजन किया गया।

समारोह में व्यक्तित्व प्रतियोगिता में अंतिम वर्ष के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न चरणों के बाद आर्यन चौहान को मिस्टर फेयरवेल और कोमल शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। प्रथम उपविजेता के रूप में नवीन और अंशुता ठाकुर तथा द्वितीय उपविजेता के रूप में अभिजीत और सृष्टि ठाकुर को स्थान मिला। इसके अतिरिक्त भूमिका को सुंदर मुस्कान, हर्षिता वर्मा को आकर्षक व्यक्तित्व, शुभम को आत्मविश्वासी और वरुण को सुसज्जित व्यक्तित्व का विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, प्रतिभा प्रस्तुति और प्रश्न-उत्तर चरण में भाग लिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अनिरुद्ध सूद की रैंप प्रस्तुति, समूह संगीत, मनन का पंजाबी गीत, हिमेश शर्मा का एकल गायन और भांगड़ा की प्रस्तुति ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। अंत में विद्यार्थियों ने पारंपरिक पहाड़ी नाटी डालकर समारोह को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि रामेश्वर सिंह ठाकुर ने युवाओं को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें