फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: अरुण धूमल बोले- धर्मशाला में इस साल आईपीएल के तीन मैच होंगे

Tue, 28 Jan 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

धर्मशाला में इस बार भी आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। इस सीजन में यहां पर आईपीएल के तीन मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार भी आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। इस सीजन में यहां पर आईपीएल के तीन मुकाबले होंगे। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला को अच्छे मैच मिले, इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी। अरुण धूमल लुहणू क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच करवाए गए थे।

विज्ञापन


वहीं इस बार कोशिश रहेगी कि यहां कम से कम तीन मैच आयोजित किए जाएं। बीते सीजन में धर्मशाला में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया था। वहीं, दूसरा मैच पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु के साथ खेला था। हजारों दर्शकों ने मैचों का लुत्फ उठाया था। अगर इस बार धर्मशाला को तीन मैच मिलते हैं तो यह न सिर्फ एचपीसीए के लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को भी आईपीएच का रोमांच उठाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें