फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अरुण और सिमिका बने सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल क्यारकोटी में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सोमवार को आयोजित समापन समारोह में सेवानिवृत्त शास्त्री शिक्षक गुलाब चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें अरुण और सिमिका को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के पुरस्कार से नवाजा गया। एक से सात अक्तूबर तक आयोजित इस शिविर में स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव क्यारकोटी और इसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर के दौरान अग्निशमन विभाग, पुलिस ज्ञान विज्ञान स्मीति, स्वास्थ्य विभाग के स्रोत व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य मीनू जसवाल ने प्रधानाचार्य नविता गुप्ता की ओर से शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा, मोनिका वर्मा की सराहना की। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें