फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी ईकोज ऑफ इमेजिनेशन में स्क्रीन प्रिंटिंग कलाकृतियां छात्रों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, छात्रों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों ने कलाकृतियों की सराहना की। प्रदर्शनी में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग के छात्रों ने रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की हैं। दूसरे दिन प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने छात्रों की तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार डिजाइनों की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में स्क्रीन प्रिंटिंग कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान छात्रों के नवाचार डिजाइन और उत्कृष्ट शिल्प कौशल ने सभी का ध्यान खींचा। सोने की पत्तियों से सुसज्जित पारंपरिक तंजौर पेंटिंग्स भी लोगों को पसंद आ रही हैं। लोग इनकी बारीक कारीगरी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कलाकृतियों के पीछे की तकनीकों और अवधारणाओं के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें