फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कलाकारों ने हिमाचली लोक संगीत से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आकाशवाणी के प्रसारण के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में विशेष युवा सुगम एवं लोक संगीत सभा का आयोजन किया गया। आकाशवाणी महानिदेशालय की ओर से देशभर के 26 केंद्रों पर आयोजित की जा रही द राइजिंग स्टार्स सीजन श्रृंखला के तहत हुए इस कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुशील कुमार बस्सी और महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अन्जोरी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संगीत सभा में चंबा की सुल्ताना अख्तर, प्रियंका, अनमोल और कर्ण कुमार ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं शिमला, सोलन और सिरमौर के महिमा संदल, शुभम शर्मा, जतिन, दिव्यांशु और किरनेश ने भी अपनी गायकी से समां बांधा। सोलन की शर्मा सिस्टर्स मेघा और शिवानी ने भजन और गीत प्रस्तुत किए। ईशान भारद्वाज और शालू देवी ने गजल गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन निकिता शर्मा और अंकुश भाटिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें