फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध पर विधायक सिंघा को घेरा, नारेबाजी

Sat, 10 Aug 2019 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठियोग- कुमारसैन से माकपा विधायक राकेश सिंघा के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को गलत बताने पर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो राष्ट्रवादी हिंदू संगठनों ने सिंघा का घेराव किया। सिंघा पर कार्रवाई करने और पाकिस्तान भेजने की मांग भी उठाई। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय परिषद बजरंग दल, सभी हिंदू राष्ट्रवादी संगठनों के सदस्य और युवाओं ने सिंघा के खिलाफ ठियोग में प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन जब सिंघा पर कार्रवाई करने के  लिए एसडीएम ठियोग को ज्ञापन देने जा रहे थे तो सामने से विधायक सिंघा भी आ गए।

गुस्साए युवाओं ने सिंघा की गाड़ी रोक  दी। जब सिंघा से उतरे तो युवाओं ने सिंघा के खिलाफ नारेबाजी कर उनका घेराव कर दिया। स्थिति गंभीर होते देख सिंघा कुछ देर वहां रुकने के बाद चले गए। इस अवसर पर अमित वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विनोद हेटा, अप्पू शर्मा, राजेश, हरईक और हिमांशु भारद्वाज के अलावा कई संगठनों के लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें