फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कराटे प्रतियोगिता में अर्नव, आवेश और रूबल व आदित्य बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपानी स्कूल में जिला स्तरीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 400 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
विज्ञापन

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी में बुधवार को जिला स्तरीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 62 विद्यालयों के करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन कराटे, टेबल टेनिस और जूडो की स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के पहले दिन कराटे की विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें 35 किलोग्राम भारवर्ग में आवेश, 40 किलोग्राम में रूबल, 45 किलोग्राम में सानिध्य, 50 किलोग्राम में आदित्य, 54 किलोग्राम में दिव्यांश, 58 किलोग्राम में आशीष, 62 किलोग्राम में पीयूष, 66 किलोग्राम में राज ठाकुर, 70 किलोग्राम में सौम्या और 78 किलोग्राम में अर्नव ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब हासिल किया। इसके अलावा, टेबल टेनिस के प्रारंभिक मुकाबले भी खेले गए। पहले राउंड में लालपानी ने देहा, कायना ने चियोग, खलग ने डंसा और रोहड़ू ने गुम्मा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, योग, टेबल टेनिस, कुराश और कराटे सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें शिमला जिले के करीब 62 विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आने वाले दिनों में अन्य खेलों के मुकाबले भी खेले जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध सचिव योगराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नरेश चौहान ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों तथा खेलों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चौहान ने अपनी ऐच्छिक निधि से तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के जलपान के लिए 30 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें