फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने रेस्क्यू कीं पर्वतारोही दल की दोनों महिलाएं

Fri, 07 Jun 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना ने किन्नौर जिला के सांगला घाटी से पर्वतारोही दल की घायल महिला सुधा भट्टाचार्य और हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी ओडेमा से पीड़ित एक अन्य महिला को रेस्क्यू कर लिया है। शुक्रवार को दोनों महिलाओं को शिमला लाया गया।

विज्ञापन


आर्मी अस्पताल जतोग, शिमला में डॉक्टरों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं।गुरुवार  को पर्वतारोही दल की एक महिला घुटने में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई थी।

पर्वतारोही का यह दल उत्तराखंड से रूपिन दर्रे से होकर सांगला घाटी की तरफ जा रहा था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला को रेस्क्यू करने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को भेजा, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। डीसी के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक महिला को घुटने में चोट लगने से बुरी तरह से घायल हो गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें