बिलासपुर के लुहणू मैदान में हुई सेना की खुली भर्ती रैली की दौड़ प्रक्रिया के बाद 197 युवक मेडिकल जांच में बाहर हो गए। जबकि दौड़ पास करने वाले 1218 युवकों में से 656 युवकों को मेडिकल जांच के बाद लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए सेना भर्ती निदेशक मंडी ने छह से नौ नवंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया। तीनों दिन दौड़ प्रक्रिया में 1218 युवक पास हुए थे।
सेना भर्ती की मेडिकल जांच में 1218 युवाओं में से 562 युवा बाहर हुए। जबकि 656 युवक मेडिकल जांच में फिट पाए गए, जो अब लिखित परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके अलावा 562 में से 375 युवाओं को 21 से 42 दिनों में अपनी मेडिकल जांच पठानकोट में करवानी होगी। इन युवाओं के मेडिकल में कुछ कमियां पाई गई हैं। जिसकी जांच पठानकोट में सेना के अस्पताल में होगी।