फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सेना में भर्ती के लिए किस्मत आजमाएंगे 14500 युवक

Fri, 21 Sep 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/ कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पडड्ल मैदान में 2 से 5 अक्तूबर तक भर्ती रैली होगी। इसमें 14500 उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सेना भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज गुलेरिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिले के लगभग 14500 उम्मीदवार भर्ती के लिए पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को कुल्लू जिले के 1946 तथा मंडी के बल्ह क्षेत्र के 1035 उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे।

तीन अक्तूबर को मंडी के औट, बालीचौकी, चच्योट, करसोग, निहरी, सुंदरनगर तथा थुनाग तहसील क्षेत्र के 3750 उम्मीदवार, चार अक्तूबर को लाहौल-स्पीति जिले के 66 उम्मीदवारों तथा मंडी के बलद्वाड़ा, भदरोता, धर्मपुर, कोटली, लडभड़ोल तथा मंडी सदर के पंजीकृत 3816 उम्मीदवार भर्ती में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को जोगिंद्रनगर, पधर, संधोल तथा सरकाघाट के उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे। सेना भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज गुलेरिया ने प्रेजेंटेशन से प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी दी। 

विज्ञापन

स्वच्छता के लिए योजना तैयार 

प्रतीकात्मक तस्वीर
अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, एडीएम राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु, सहायक आयुक्त राज ठाकुर, एसडीएम मदन कुमार उपस्थित रहे। भर्ती रैली में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रशासन और सेना के पूरे प्रयास रहेंगे।

डीसी ने कहा कि रैली के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को अस्थाई शौचालय स्थापित करने के आदेश दिए हैं।

अतिरिक्त भीड़ नियंत्रित करने को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी। भर्ती रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात सेना के स्टाफ के ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं देखने को एसडीएम सदर मदन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें