भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका मिल रहा है। हिमाचल के जिला सिरमौर में ये भर्ती करवाई जा रही है। युवा भर्ती में पहुंचकर विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए भर्ती में शामिल हो सकते हैं। यह खुली भर्ती सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के तारूवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में होगी।
सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अनुसार यह भर्ती 6 से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इसमें अलग अलग जिलों के युवाओं के लिए अलग अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। सोलन जिला के पात्र उम्मीदवारों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी की खुली भर्ती 6 अप्रैल को होगी।
सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार की आयु साढे़ 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए उम्मीदवार की आयु साढे़ 17 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।