सैनिक कल्याण मंत्री ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से बच्चों के प्रमाणपत्र समयबद्ध सत्यापित करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सत्यापन शुल्क को मौजूदा 600 रुपये से 300 रुपये करने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि समय पर शैक्षिक प्रमाण पत्र व सत्यापन न किए जाने से बहुत से पात्र बच्चे सेना में भर्ती से वंचित रह जाते हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव डॉ. आरएन बत्ता ने कहा कि अकादमी खोलने को लेकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएगी।
इस संबंध में समीक्षा बैठक नवंबर माह में शिमला में आयोजित की जाएगी। निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बताया कि आगामी अक्तूबर में मंडी तथा चंबा जिलों में सेना भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।
जनवरी, 2019 में हमीरपुर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल रामाकृष्णा, भर्ती निदेशक मंडी कर्नल सोमराज गुलिया, भर्ती निदेशक शिमला कर्नल विकास गुप्ता और आरएम हमीरपुर मेजर लिन्टो मांजली बैठक में उपस्थित थे।