सेना भर्ती कार्यालय शिमला ने सैनिक जनरल ड्यूटी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एआरओ ने सीईई परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में किया था। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल तनवीर सिंह मान ने बताया कि सफल अभ्यर्थी 5 अगस्त को सुबह नौ बजे 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के साथ अनाडेल में रिपोर्ट करें।