फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में टुटू स्कूल की छात्रा भारती प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टुटू में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर देश भक्ति प्रस्तुतियां पेश की गईं। इस दौरान शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत संगीत और नृत्य की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर अंतर सदनीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कलाम सदन की छात्रा भारती ने पहला स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद सदन की दीक्षा दूसरे और टैगोर सदन की छात्रा रुचिका तथा कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं। इसका संचालन एनएसएस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने किया। प्रवक्ता मनोहर ठाकुर, सरला देवी और अंजू ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य कविता वर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारत के जवानों के अदम्य साहस के बारे में बताया। उन्होंने और समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि हर कोई देश भक्त होता है। हर कोई चाहे तो अपने-अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर किसी न किसी रूप में देश की सेवा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें