फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार जवान को लेने आया हेलीकॉप्टर, लोगों में हड़कंप

Sun, 13 Oct 2019 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी के कुंडी क्षेत्र में रविवार को अचानक सेना का हेलीकॉप्टर उतरने से लोगों में खलबली मच गई। खुफिया एजेंसियों की ओर से आतंकी हमलों के अलर्ट के बीच सेना का हेलीकॉप्टर उतरने से लोगों में डर पैदा हो गया कि कहीं बॉर्डर एरिया में कोई संदिग्ध हलचल हुई है।

विज्ञापन


कुंडी में बन रहे नए हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के उतरते ही आसपास क्षेत्र के लोग पहुंच गए। हेलीकॉप्टर से उतरे सेना के जवानों ने ग्रामीणों को समझाया कि घबराने की कोई बात नहीं है। साइकिलिंग दल के साथ जम्मू जा रहा सेना का एक जवान भांदल में शनिवार को अचानक बीमार हो गया है। उस जवान को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर आया है। 

सेना के जवानों का एक दल साइकिल पर डलहौजी से वाया पद्धरी जोत होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए निकला है। शनिवार को यह दल भांदल में पहुंचा तो एक जवान की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए अन्य जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद मांगी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर को हेलीकॉप्टर बीमार जवान को लेने सलूणी के कुंडी पहुंचा था। नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि घायल जवान को लेने के लिए कुंडी में सेना का हेलीकॉप्टर आया था। ग्रामीण थोड़ी देर के लिए घबरा गए थे। बाद में उन्हें हेलीकॉप्टर आने का कारण बताकर समझा दिया गया। बॉर्डर एरिया में पुलिस बल मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें